मेष- राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
देखें वीडियो.....
वृषभ- विरोधी परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य रुककर होंगे। रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कल्याणकारी उपाय- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं।
मिथुन- अस्वस्थता रहेगी। पकवान का आनंद उठाएंगे। रोजगार मिलेगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़-रोटी घी लगाकर खिलाएं।
कर्क- हानि-दुर्घटना से बचें। विवाद से प्रतिष्ठा गिरेगी। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है, जोखिम न लें। कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तु दान दें।
सिंह- पराक्रम से लाभ के अवसर बनेंगे। थोड़े प्रयास से ज्यादा लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कन्या- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रयास सार्थक होंगे। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
तुला- अनजाना भय सताएगा। चिंता बढ़ेगी। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने मित्र मिलेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। कल्याणकारी उपाय- काली तथा नीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक- व्यय बढ़ने से क्लेश होगा। विवाद हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय मंदा चलेगा। कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं दान करें।
धनु- रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आ सकता है। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्रयास करने पर प्राप्त होगा। कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण कर कार्य करें।
मकर- चिंता वृद्धि होगी। व्यापार निवेश से लाभ कम होगा। विद्यार्थी वर्ग को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कुंभ- मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कल्याणकारी उपाय- दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
मीन- विवाद से हानि होगी। दुर्घटनादि से बचें। निवेशादि में जोखिम न लें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं एवं काले तिल का दान करें।